*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन के अवसर पर माताजी श्रीमती श्यामा बाई राठौर जी को विशिष्ट अतिथि बनाने और उनका सम्मान किए जाने हेतु आपका हृदय से आभार,महिलाओं को स्वास्थ और योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस सारगर्भित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुर्ग- भिलाई की जागरूक महिलाएं और प्राकृतिक चिकित्सक उपस्थित रहे*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन के अवसर पर माताजी को विशिष्ट अतिथि बनाने और उनका सम्मान किए जाने हेतु आपका हृदय से आभार।
प्रतिवर्ष मार्च महीने में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगह-जगह लगभग पूरे माह भर किए जाने वाले महिला दिवस के आयोजनों की श्रृंखला में विगत 29 मार्च-2026, रविवार के दिन प्रोफेसर कॉलोनी कातुल बोर्ड दुर्ग स्थित आनंद सागर प्राकृतिक चिकित्सा और योग सलाह केंद्र की संचालिका देश की प्रसिद्ध नेचरोपैथोलॉजिस्ट और योगा ट्रेनर्स राष्ट्रपति अवार्डेड मेरी मुहंबोली छोटी बहन डॉ. अनीता धानेश्वर जी के कुशल नेतृत्व में एक वृहत गरिमामय आयोजन किया गया। महिलाओं को स्वास्थ और योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस सारगर्भित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुर्ग- भिलाई की जागरूक महिलाएं और प्राकृतिक चिकित्सक उपस्थित रहे।
प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ व संतुलित खानपान और नियमित योगाभ्यास के कारण 87 वर्ष की
आयु में भी पूरी तरह स्वस्थ और अपना लगभग सभी काम स्वयं कर लेने वाली मेरी माता जी श्रीमती श्यामा बाई राठौर जी का इस अवसर पर डॉ. अनीता धानेश्वर जी सहित सभी उपस्थित अतिथिगणों द्वारा शाल, श्रीफल, प्रमाण पत्र और मोतियों की माला द्वारा किए इस सम्मान से मैं और मेरा परिवार अभिभूत और कृतज्ञ हैं और संचालिका डॉ. अनीता धानेश्वर सहित सभी आयोजन सहयोगियों और अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।












