HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*लोनर हाथी ने ग्राम बंजारी में तोड़ा दो ग्रामीणों का घर*

कोरबा,

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में लोनर हाथी का आतंक लगातार जारी है। यहां एतमा नगर रेंज के मडई सर्किल में विचरणरत लोनर हाथी ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए ग्राम बंजारी की बस्ती में घुसकर जमकर उत्पात मचाया इस दौरान लोनर हाथी ने लिखनाराम एवं सुशीला बाई पति राजेन्द्र के घर को निशाना बनाते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के उत्पात से पीडि़त ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर लोनर द्वारा रात में किए गए नुकसानी के आकलन में जुट गए है।
बताया जाता है कि क्षेत्र में लोनर हाथी अकेले घूम रहा है। इसके द्वारा लगातर उत्पात मचाकर ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। जिसे ग्रामीण काफी दहशत में है लोनर के आतंक से सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगायी है। साथ ही क्षेत्र में गश्ती बढ़ाए जाने की मांग रखी है।