HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*दीपका साइलो में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर शुरू-कोयला गुणवत्ता की जांच होगी पूरी तरह स्वचालित*

कोरबा,

कोरबा सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल-बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका क्षेत्र ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए दीपका साइलो-1 एवं 2 में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर (एएमएस) का शुभारंभ किया। नई प्रणाली के शुरू होने से कोयले की गुणवत्ता की जांच अब अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और पूरी तरह मशीनीकृत तरीके से की जा सकेगी।

एएमएस का शुभारंभ क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक (खनन) नागेन्द्र साहू, महाप्रबंधक (संचालन) राजेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर के संचालन से कोयले की गुणवत्ता निर्धारण प्रक्रिया अधिक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनेगी। इससे गुणवत्ता नियंत्रण में पारदर्शिता बढ़ेगी, संचालन दक्षता में सुधार होगा और उपभोक्ताओं का विश्वास भी मजबूत होगा।

एसईसीएल प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए सुरक्षित, पारदर्शी और उत्कृष्ट खनन संचालन के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। दीपका क्षेत्र में एएमएस की शुरुआत डिजिटल और मशीनीकृत खनन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।