*बस्तर की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मैदान में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बंद स्कूलों से लेकर जर्जर भवनों तक होगी समीक्षा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बेहतर*
कोरबा बस्तर आज का भारत न्यूज,
बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार अब जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बस्तर दौरे पर पहुंचे हैं और सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा का दौरा करेंगे, इस दौरान मंत्री खुद पोटा केबिन, स्कूलों और छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे, साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि विभिन्न कारणों से बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है, वहीं जर्जर और अति-जर्जर स्कूल भवनों को लेकर भी सरकार भारत सरकार के सहयोग से एक योजना तैयार कर रही है, आने वाले समय में बस्तर के स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा, इसके अलावा उन्होंने पोटा केबिनों को लेकर भी बड़ी योजना की बात कही,मंत्री के मुताबिक भारत सरकार के सहयोग से पोटा केबिनों को पक्के और स्थायी भवनों के साथ छात्रावास सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। दौरे के दौरान वे खुद पोटा केबिन, स्कूलों और सुघर छात्रावासों की स्थिति देखेंगे। शिक्षकों के संलग्नीकरण को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि अब बिना जरूरी प्रक्रिया के संलग्नीकरण नहीं होगा और शिक्षकों को अपने मूल स्कूल में ही पदस्थ रहना होगा, उन्होंने कहा कि पहले हजारों स्कूल ऐसे थे जहां शिक्षक नहीं थे, लेकिन युक्तियुक्तकरण के जरिए ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था की गई है, वहीं नई शिक्षक भर्तियों में बस्तर को विशेष प्राथमिकता देने और जरूरत के अनुसार अतिथि शिक्षकों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है









