*लोकतंत्र के समर्थन में भाजपा की विशाल पदयात्रा 30 अक्टूबर को कोरबा में,कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर,समापन स्थल:डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान, घंटाघर, कोरबा*
कोरबा आज का भारत न्यूज,
*लोकतंत्र के समर्थन में भाजपा की विशाल पदयात्रा 30 अक्टूबर को कोरबा में।*
भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी* के नेतृत्व में लोकतंत्र के समर्थन में 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कोरबा में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
वोट चोरी के आरोपों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विषयों पर चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा द्वारा जनजागरण एवं अपना पक्ष जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पदयात्रा निकाली जाएगी।
*पदयात्रा का कार्यक्रम*
*दिनांक:* शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
*समय:* शाम 3:00 बजे
*प्रारंभ स्थल:* कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर, कोरबा
*समापन स्थल:* डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान, घंटाघर, कोरबा (छत्तीसगढ़)
*अर्जुन गुप्ता*
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा (छ.ग.)










