HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

जन्मदिन की पार्टी मनाने बिलासपुर जा रहे तीन दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक युवक की गई जान, दो घायल

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांकीमोंगरा निवासी एक युवक अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए दो दोस्तों के साथ बाइक में बिलासपुर जा रहा था। हाईवे पर मुनगाडीह पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जन्मदिन के दिन ही युवक की मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए।
दुर्घटना शुक्रवार की रात करीब 8 बजे कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर मुनगाडीह पुलिया के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक बांकीमोंगरा निवासी मयंक चौधरी का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस मौके पर देर शाम वह अपने दो दोस्त पीयूष व सत्यप्रकाश के साथ पार्टी मनाने के लिए बाइक में सवार होकर बिलासपुर जा रहा था। उस दौरान मुनगाडीह पुलिया के पास हाईवे से गुजर रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चला रहे मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को 108 व 112 टीम ने पाली अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। हाईवे पर रात के समय अक्सर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई है वह मुनगाडीह पुल के पास है। यहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती है। शुक्रवार को हुई दुर्घटना का मुख्य कारण गाड़ियों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।