*धोबी समाज को मिलेगा बराबर हिस्सेदारी ,10 साल में कोरबा शहर को कांग्रेस ने किया जड़ से खोखला, जनता तैयार है कांग्रेसियों को सबक सिखाने के लिए: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन ने पत्रकारों के सवालों को बड़े सुलझे हुए अंदाज में जवाब दिया महापौर भाजपा की ही बनेगी*
कोरबा.
10 साल में कोरबा शहर को कांग्रेस ने जड़ से खोखला कर दिया है इस चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है शिवाय भ्रष्टाचार के
उक्त बातें नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम पर जो भी वादा किया था उसे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पूरी की जा रही है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 72 हज़ार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का प्रतिमाह 1 हज़ार रूपए का लाभ मिल रहा है।कोरबा शहर के एक-एक वार्ड में विकास कार्य अब जनता को दिखने लगा है, जनता को मालूम है की भाजपा आएगी विकास लायगी, कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी ही कर सकती है।
पूरी कोरबा शहर की जनता का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों को मिलने जा रही है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे
0 निगम में भाजपा आने के बाद होगी हर भ्रष्टाचार की जांच
एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बीते 10 वर्षों में कोरबा नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच जरूर कराई जाएगी। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से कोरबा का विकास रोकने वाले कांग्रेसियों को कोरबा की जनता विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह सबक सिखाएगी। धोबी समाज को मिलेगा बराबर की हिस्सेदारी पार्षद का टिकट नहीं मिला है उनको मायूस होने के जरूरत नहीं है भाजपा के महापौर बनने के बाद एल्डरमैन का पद दियाज सकता है।
वही भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा से सवाल पूछने पर उन्होंने बताया चुनाव के बाद कार्यकारिणी के सभी पदों का विस्तार किया जाएगा जिसकी तैयारी लगभग की जाचुकी है धन्यवाद