*कोरबा राम नाम लेखन यज्ञ हुआ संपूर्ण, इसके अंतर्गत 3 अरब 34 करोड़ 580448 राम नाम लिखने का लक्ष्य पूरा हुआ*
कोरबा राम नाम लेखन यज्ञ हुआ संपूर्ण
कोरबा जिले में राम नाम लेखन यज्ञ संपूर्ण हो गया हैं। इसके अंतर्गत 3 अरब 34 करोड़ 580448 राम नाम लिखने का लक्ष्य पूरा हुआ। उन पुस्तिकाओं को जमा करने के पश्चात अंतरराष्ट्रीय सीताराम बैंक के संस्थापक नृत्य गोपाल दास (अध्यक्ष रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या एवं कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट मथुरा) के द्वारा बैंक मैनेजर पुनीत राम दास के हाथो कोरबा से अयोध्या गए लोगों को प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। उनके द्वारा सबको सम्मानित भी किया गया। वहां पहुंचे राम भक्तों के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा।
अयोध्या धाम में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास, महासचिव चंपतराय से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किये। उल्लेखनीय हैं की इन पुस्तिकाओं को लेकर कोरबा से मोटरसाइकिल के द्वारा 300 कार्यकर्ता 12 जनवरी को कोरबा से निकले थे। वे 14 जनवरी को अयोध्या पहुचे और 16 जनवरी को वापस कोरबा आ गए। राम नाम लेखन समिति के पदाधिकारियो ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है।






