HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
Uncategorizedअम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरसियासत

*भाजपा जिला कोरबा संगठनात्मक मजबूती की ओर एक और सशक्त कदम,टीपी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर गहन व सार्थक चर्चा हुई*

*भाजपा जिला कोरबा | संगठनात्मक मजबूती की ओर एक और सशक्त कदम*

टीपी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक *महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक* का सफल आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर गहन व सार्थक चर्चा हुई। इस बैठक का नेतृत्व *उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन * एवं *भाजपा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी * ने किया। संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

साथ ही *भाजपा के प्रस्तावित जिला कार्यालय के भूमिपूजन,* कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रतीक है।

*भाजपा — सेवा, संगठन और समर्पण का संकल्प*

 

भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)