HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*आकांक्षी जिला विकासखंड कोरबा ग्राम पंचायत अजगर बहार में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ*

कोरबा,

कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड कोरबा, जिला कोरबा में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत अजगरबहार स्थित भारत भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

सम्पूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा, जिसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर विकासखंड को पूर्ण संतृप्ति की दिशा में अग्रसर करना है।

कार्यक्रम में श्रीमती रेनुका राठिया जिला पंचायत सदस्य,  श्यामलाल कंवर पूर्व विधायक रामपुर, श्रीमती बिजमोती राठिया जनपद पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती कौशिल्या विश्वनाथ कंवर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यगण, ग्राम पंचायत अजगरबहार के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  खगेश निर्मलकर ने सम्पूर्णता अभियान 2.0 की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से विकासखंड को सभी प्रमुख सूचकांकों में पूर्ण संतृप्ति की ओर ले जाया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, आईसीडीएस विभाग के सुपरवाइज़र, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गईं। साथ ही आगामी तीन माह में छह थीम आधारित इंडिकेटर्स को 100 प्रतिशत सैचुरेशन तक पहुंचाने की रणनीति साझा की गई।

कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया, जिसमें आईसीडीएस विभाग का पोषण स्टॉल, कृषि विभाग की प्रदर्शनी, सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी कैंपेन एवं समूह फोटो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्यगण, विकासखंड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, मितानिन तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।