HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलदुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*कामरेड नवरंग लाल की 27 वीं पुण्यतिथि पर सीपीआई के साथियों ने किया याद*

कोरबा,

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, पूर्व जिला सचिव एम एल रजक, पूर्व पार्षद नरेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ साथी राममूर्ति दुबे, एन के दास, श्याम बिहारी बनाफर, हेमा चौहान, केवरा यादव ने कामरेड नवरंग लाल को पुष्प अर्पित कर एक स्वर में बोले कामरेड नवरंग लाल अमर रहे। कामरेड नवरंग लाल को लाल सलाम,
जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा कि न्याय, मजदूर-किसान हितों और जनसंघर्षों के लिए उनका संपूर्ण जीवन समर्पित रहा।

कामरेड वर्षों तक वामपंथी आंदोलन से जुड़े रहकर शोषित, वंचित और मेहनतकश वर्ग की आवाज बुलंद करते रहे। वे न सिर्फ एक प्रतिबद्ध नेता थे, बल्कि एक सच्चे जनसेवक के रूप मे भी पहचाने जाते थे। मजदूरों, किसानों, गरीबों और हाशिए पर खड़े समाज के लोगों के अधिकारों के लिए उन्होंने अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया।

उनके पुण्यतिथि पर आज राजनीतिक, सामाजिक और मजदूर संगठनों से जुड़े लोगों ने याद किया कई साथीयों ने उन्हें आंदोलन का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके जाने के बाद अपूरणीय क्षति हुई है।