*07 मार्च 2026 को “शिवाय हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ 100 बिस्तरों वाला आधुनिक हॉस्पिटल जिसमें न्यूरो सर्जरी, शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी और रेडियोलॉजी सभी प्रकार के सर्वश्रेष्ठ एवं अत्याधुनिक हॉस्पिटल के रूप में स्थापित होगा इस बात की जानकारी संचालक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. दिविक एच. मित्तल ने पत्रकार वार्ता में अपनी बातो को साझा किया*
कोरबा की एक नई उड़ान साबित होगा “शिवाय हॉस्पिटल”
कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अहम विस्तार होने जा रहा है। शहर और आसपास के अंचलवासियों को अब गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। 100 बेड की अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘शिवाय हॉस्पिटल’ 7 मार्च 2026, शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है।
अस्पताल [हॉस्पिटल] के संचालक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. दिविक एच. मित्तल ने कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
क्या है खास?
यह अस्पताल आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी, अनुभवी विशेषज्ञों और मरीज-केंद्रित सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। 24×7 इमरजेंसी सेवा, प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और एडवांस उपकरण हर समय उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मरीज को मिल सके।
मरीजों की सुविधा पर फोकस
वातानुकूलित वार्ड
प्राइवेट और सेमी-प्राइवेट रूम
परिजनों के ठहरने की सुरक्षित व्यवस्था
अस्पताल परिसर में हाईजेनिक फूड फैसिलिटी
अस्पताल को स्वच्छता, सुरक्षा और कंफर्ट के आधुनिक मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है।
स्पेशियलिटी और क्रिटिकल केयर
अस्पताल में न्यूरोसर्जरी, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी और रेडियोलॉजी विभाग शुरू से ही संचालित रहेंगे।
बच्चों के लिए समर्पित ICU
20 बेड का अत्याधुनिक NICU
20 बेड का एड्ल्ट ICU
चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। साथ ही डायलिसिस यूनिट भी उपलब्ध रहेगी, जिससे किडनी मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
एडवांस डायग्नोस्टिक सेटअप
सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, C-ARM मशीन जैसी सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध रहेंगी। इससे जांच और उपचार के बीच का समय कम होगा और मरीज को जल्दी राहत मिल सकेगी।
रीढ़ और लकवा मरीजों के लिए बड़ी सुविधा
फिजियोथेरेपी विभाग में एडवांस लेजर तकनीक, स्पाइनल डिकम्प्रेशन मशीन और पैरालिसिस मरीजों के लिए विशेष उपकरण लगाए गए हैं। खास बात यह है कि यहां छत्तीसगढ़ का पहला स्पाइनल मोबाइलाइज ट्रैक्शन यूनिट स्थापित किया गया है, जो स्लिप डिस्क और सायटिका जैसी समस्याओं में प्रभावी उपचार देगा।
आगे की योजना
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं भी शुरू की जाएंगी, ताकि लोगों को बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
डॉ. मित्तल ने कहा कि अस्पताल का मकसद सिर्फ इलाज देना नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रेस वार्ता में डॉ. आस्था वैष्णव (मैक्सिलोफेसियल सर्जन), डॉ. अमन श्रीवास्तव और डॉ. यशा मित्तल (फिजियोथेरेपिस्ट) भी मौजूद रहे। कोरबा के लिए यह अस्पताल सिर्फ एक नई बिल्डिंग नहीं, बल्कि हेल्थकेयर में एक पत्थर का मिल साबित होगा।
कुछ महत्वपूर्ण बातें जिसे हॉस्पिटल संचालक को ध्यान रखने की आवश्यकता है।
आपको बता दें आज के डेट में कोरबा जिले में बहुत से प्राइवेट हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं उसी कड़ी में यह भी हॉस्पिटल संचालित होगा अगर हॉस्पिटल में मरीज को सही इलाज समय में मिल पाता है और मरीज के इलाज में पैसे की बचत होती है हॉस्पिटल के स्टॉप का बात व्यवहार सही रहेगा तो लोग का रुझान “शिवाय हॉस्पिटल” के प्रति रहेगी।
कोरबा जिले को छत्तीसगढ़ का ऊर्जा नगरी के नाम से जाना जाता है यहां सभी प्रांत के लोग निवास करते हैं क्योंकि कोरबा जिला में थर्मल पावर अलग-अलग सरकारी एवं प्राइवेट कंपनियों का है साथ ही कोरबा में एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा कोयला खदान संचालित है जिससे हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं और सही इलाज नहीं मिल पाने के कारण उन्हें बड़े शहरो का रुख करना पड़ता है वही कोरबा जिला स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर कोरबा हमेशा से पिछड़ा रहा है अब इस नए “शिवाय हॉस्पिटल” के संचालन के बाद से उन सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा ऐसा मेरा मानना है। धन्यवाद












