*कोरबा-बिलासपुर-रायपुर सहित अनेक स्थानों के लिए रेल सुविधा में पडी बाधा,चौथी रेल लाइन निर्माण के लिए कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित*
कोरबा-बिलासपुर-रायपुर,
कोरबा जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे चौथी लाइन निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहने वाला है। कोरबा के रेल यात्री रेल प्रबंधन की मनमानी का फिर से शिकार होंगे कई दिन तक रेल यात्रा से वंचित रहना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन पर स्थित बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर-चांपा सेक्शन के बीच अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है।
# रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
* 31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायगढ़-बिलासपुर मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू और बिलासपुर-कोरबा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रायपुर-कोरबा पैसेंजर और रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।
* 31 मार्च से 11 अप्रैल तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी।
* झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।












