HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें- जिला पंचायत सीईओ*

कोरबा,

जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में जिला पंचायत सीईओ ई दिनेश कुमार नाग के द्वारा निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, शौचालय सहित मनरेगा, डीएमएफ एवं अभिसरण मद के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति का आंकलन किया गया।

समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर सीईओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों एवं उप अभियंताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

सीईओ श्री नाग ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 15 जून के पूर्व सभी अप्रारंभ एवं अधूरे कार्यों को हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने जनपद पंचायत, सीईओ, आरईएस एसडीओ, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, उप अभियंता, तकनीकी सहायक एवं अन्य तकनीकी अमले को प्राथमिकता के आधार पर अधूरे एवं अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में सरपंच,सीईओ जनपद पंचायत, एसडीओ आरईएस, सब इंजीनियर, तकनीकी सहायक, सचिव आदि उपस्थित रहे।