*दीपका, कोयले की धूल के साये में जीने को मजबूर नगरवासी, जहरीली हवा लील रही है मासूम जिंदगियां एसईसीएल प्रबंधन, पर्यावरण विभाग, शासन प्रशासन मौन,शून्य विजिबिलिटी धूल के गुबारे के कारण सड़क एवं आसपास खुली आंखों से नजर नहीं आता कब मिलेगा क्षेत्र वासियों को न्याय*
*दीपका/कोरबा:-*
कोयलांचल क्षेत्र के दीपका में प्रदूषण की स्थिति अब नियंत्रण से बाहर होती जा रही है एसईसीएल (SECL) प्रबंधन और नगर प्रशासन पर्यावरण विभाग की उदासीनता के चलते स्थानीय नागरिक कोयले की काली धूल और विषैले कणों को सांसों के जरिए निगलने को मजबूर हैं खदानों से निकलने वाले भारी वाहनों द्वारा उड़ाई जा रही यह धूल न केवल सड़कों पर अंधेरा छा रही है बल्कि जनमानस की औसत आयु को भी तेजी से कम कर रही है ।
*जमीनी हकीकत कागजों पर छिड़काव, सड़कों पर धूल का गुबारे*
नियमों के मुताबिक धूल को नियंत्रण बैठने के लिए सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाना अनिवार्य है लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलटे है स्थानीय निवासियों का कहना है कि एसईसीएल प्रबंधन के दावे सिर्फ फाइलों तक सीमित हैं भारी वाहनों के कारण दिन-रात कोयले का गुबार उड़ता रहता है जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों का जीना दूभर हो गया है लोगों को सांस लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वही लोग असाध्याय बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं जैसे दमा खांसी आंखों में जलन होना फेफड़ों में जलन होना नाक में कला धूल के कण के जाने से सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
*प्रशासनिक विफलता और पर्यावरण विभाग की चुप्पी*
इस गंभीर संकट के पीछे पर्यावरण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं नियमानुसार विभाग को समय-समय पर डस्ट मॉनिटरिंग और डस्ट ऑडिट करना चाहिए इसके लिए प्रदूषण मापक यंत्र जगह-जगह लगाकर चेक करने की आवश्यकता है जिससे पता चल सके कि प्रदूषण का स्तर कितना अधिक है। लेकिन सख्त कार्रवाई के अभाव में प्रबंधन बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है अधिकारियों द्वारा निर्देशित न किए जाने के कारण प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जिसको आप वीडियो एवं फोटो के माध्यम से देख सकते है।
*प्रमुख चिंताएं और जन मानस की मांगें*
०१.*स्वास्थ्य का संकट:-* कोयले की सूक्ष्म धूल (PM 2.5 और PM 10) सीधे फेफड़ों में जाकर जानलेवा बीमारियां पैदा कर रही है ।
०२. *शून्य विजिबिलिटी:-* धूल के गुबारे के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं का अंदेशा हर समय बना रहता है ।
०३. *प्रबंधन की जवाबदेही:-* एसईसीएल प्रबंधन और पर्यावरण विभाग एवं नगर प्रशासन तत्काल प्रभाव से आधुनिक स्प्रिंकलर सिस्टम और नियमित जल छिड़काव सुनिश्चित करें।
०४. *कठोर दण्ड:-* पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए ।
दीपका के नगरवासियों ने अब चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें इस काले जहर से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस उपाय एसईसीएल प्रबंधन पर्यावरण विभाग एवं शासन प्रशासन नहीं किए गए तो वे आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।












