HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा,लगभग 10 तोला सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले 2 मुख्य आरोपी अमित खांडे, गौतम कुमार गिरफ्तार*

*थाना- कटघोरा कोरबा*

*🟣“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही*

*🟣अधिवक्ता के घर एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा*

*🟣लगभग 10 तोला सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले 02 मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

*🟣आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए रानी हार सेट (एक नग), झुमका और सोने का चेन, पायल (दो नग) नकदी (लगभग 3000 रुपये) नगद रकम एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। आरोपियों से लगभग 8 लाख का मसरूका बरामद किया गया है।*

*🟣आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।*

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अधिवक्ता के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में अज्ञात आरोपियों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों द्वारा घर में रखे लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, जिसमें रानी हार सेट, दो जोड़ी झुमके, एक सोने की चेन, दो नग चांदी की पायल सहित लगभग ₹50,000 नगद रकम चोरी कर ली गई थी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी आरोपियों द्वारा उपयोग में लाई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि घटना में संलिप्त आरोपी कटघोरा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर निम्न

*आरोपियों को गिरफ्तार किया—*
अमित खांडे, गौतम कुमार
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए रानी हार सेट (एक नग), झुमका और फैंसी चेन, पायल (दो नग)
नकदी (लगभग 3000 रुपये) नगद रकम एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। आरोपियों से लगभग 8 लाख का मसरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमित खांडे का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

प्रकरण में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है तथा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
कटघोरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, CCTV कैमरे चालू रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।