HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*गांजा बिक्री करने वाले 2 आरोपी रविशंकर राजपूत,रवि वर्मा,पुलिस ने किया गिरफ्तार,1 किलो अवैध गांजा*

 

*कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही*

कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक  प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है।

पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राताखार बाईपास क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया।

विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

  • *🔹 गिरफ्तार आरोपी –*
    1. रविशंकर राजपूत, पिता – बदलेल सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी – कचनारीपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा
    2. रवि वर्मा, पिता – दिलखेलाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी – एमपी नगर, राताखार, थाना कोरबा

*🔹 बरामदगी का विवरण –*
533 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹5030/-), 524 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹5024/-)
➡️ कुल 1057 ग्राम (लगभग 1.05 किलोग्राम) गांजा जप्त

उक्त कृत्य के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(बी) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*कोरबा पुलिस का संदेश:*
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।