HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचारसियासत

*कोरबा कोयला मजदूर नेताओं की बैठक आहूत-संगठन को मजबूत बनाने हुई चर्चा*

कोरबा,

एसईसीएल कोरबा हाउस में कोयला मजदूर सभा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिक हितों एवं कोयला मजदूर सभा को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पांडेय, अध्यक्ष बजरंगी शाही, गेवरा क्षेत्र एवं दीपक क्षेत्र के अध्यक्ष रेशम लाल यादव, दीपका क्षेत्र के महामंत्री तरुण राहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान श्रमिकों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती, मजदूरों की समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा श्रमिकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।
बैठक में श्रमिक एकजुटता बनाए रखने और मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने का भी आह्वान किया गया।