HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरशिक्षा

*कोरबा विद्यालय की छात्राओं को सरस्वती योजना अंतर्गत की गयी साइकिल वितरीत*

कोरबा,

कोरबा अंचल अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय पंप हाउस कोरबा में शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकिशोर यादव, पार्षद राम कुमार साहू तथा अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रभा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।