HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*नगर पालिका निगम कोरबा में साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ तरीके से नहीं हो पा रहा है वर्षा ऋतु के समय साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने के कारण बीमारी फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि वर्षा ऋतु के समय गंदगी होने से बैक्टीरिया, कीटाणु अधिक सक्रिय हो जाते हैं दुर्गंध और बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है जिससे बीमारी फैलने की अधिक खतरा बढ़ जाती है हमारे विशेष सूत्रों के माने तो 1 कोसाबाड़ी जोन को छोड़कर सभी जोन के ठेकेदार अंदर ही अंदर हड़ताल कर रहे हैं जिससे साफ सफाई की अव्यवस्था का अभाव शहर में नजर आ रहा है ठेकेदारों को मिलने वाली रेगुलर पेमेंट को लेकर नाराजगी चल रही है*

नगर पालिका निगम कोरबा में साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ तरीके से नहीं हो पा रहा है वर्षा ऋतु के समय साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने के कारण बीमारी फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि वर्षा ऋतु के समय गंदगी होने से बैक्टीरिया, कीटाणु अधिक सक्रिय हो जाते हैं जिससे बीमारी फैलने की अधिक खतरा बढ़ जाती है हमारे विशेष सूत्रों के माने तो 1 कोसाबाड़ी जोन को छोड़कर सभी जोन के ठेकेदार अंदर ही अंदर हड़ताल कर रहे हैं जिससे साफ सफाई की अव्यवस्था का अभाव शहर में नजर आ रहा है ठेकेदारों को मिलने वाली रेगुलर पेमेंट को लेकर नाराजगी चल रही है कोरबा नगर पालिका निगम के अंतर्गत 7 जोन आते हैं कोसाबाड़ी, रवि शंकर नगर, टीपी नगर, कोरबा, मां सर्वमंगला, बालको, दर्री, जोन शामिल है हमारे सूत्र बता रहे हैं आज चौथा पांचवा दिन है ठेकेदार वाड़ो॔ में सफाई कर्मचारी नहीं लग रहे हैं उसकी सबसे बड़ी वजह आयुक्त नगर निगम द्वारा जो जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है उन अधिकारियों को लेबर के सत्यापन करने के बाद ही बिल जमा करने के बाद ही बिल निकलेगा इसमें सबसे बड़ी वजह जहां वार्डों में साफ सफाई करने के लिए 12 लेबर लगाना चाहिए वहां चार-पांच लेबर एक सुपरवाइजर लगा दिया जाता है और बाकी लेबर के नाम से फर्जी बिल बनाकर राशि की अहरण किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में स्थिति बदल गई है जब से आयुक्त द्वारा जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है तब से ठेकेदार फर्जी बिल बनाकर राशि की वसूली नहीं कर पा रहे हैं इसके कारण साफ सफाई की अव्यवस्था आपको शहर में नजर आ जाएगा जो जोन प्रभारी नियुक्त हुए हैं वह ठेकेदार के बिल में और रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं और जब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगे तब तक बिल नहीं निकलेगा इस विषय को लेकर अंदर ग्राउंड तरीके से ठेकेदार अधिकारियों को दबाव डालने के लिए हड़ताल कर रहे हैं जो अधिकारी नियुक्त किया गया है उनके हस्ताक्षर ना चलाए जाएं फील्ड में जो ठेकेदार का इंस्पेक्टर है और सुपरवाइजर है उसकी हस्ताक्षर से जैसे पहले बिल निकाला करते थे वैसे ही निकालना चाहते है जिससे दबाव बनाने के लिए यह एक विशेष रणनीति के तहत एक ठेकेदार को छोड़कर सभी ठेकेदार एक रणनीति के तहत काम कर रहे हैं रवि शंकर नगर में जोन प्रभारी का हस्ताक्षर लगभग 2 वर्षों से नहीं किया गया है और वहां लगातार बिल निकाला जा रहा है यह गंभीर जांच के विषय के अंतर्गत आता है अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की आवश्यकता है जिससे भविष्य में कोई पुर्नवृत्ति ना हो सके और सही साफ-सफाई की व्यवस्था सभी वार्डों में हो सके लगभग दो वर्षों से ठेकेदार द्वारा रजिस्टर तैयार नहीं किया गया है और उनका बिल लगातार निकलता रहा है बिना लेबर के सत्यापन किए इसमें मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाले ठेकेदारों का नाम रशीद खान, वरुण गोस्वामी, पुरुषोत्तम शर्मा, विजय यादव, राजू जायसवाल, शामिल है वही नगर निगम के अधिकारियों के घर में लेबर साफ सफाई एवं खाना पकाने के लिए लगाया जाता है जिस अधिकारी खुश रहें और ठेकेदार का काम होता यह भी जांच का विषय है हमारा इस विषय को लेकर नजर बनी रहेगी धन्यवाद