*घंटाघर में ठेकेदार द्वारा लेबर लगाकर साफ सफाई की व्यवस्था करने की जवाबदारी है वहां नगर पालिका निगम के शासकीय वाहन डंपर और जेसीबी लगाकर साफ-सफाई किया जा रहा था जिसे तस्वीर के माध्यम से आप देख सकते हैं यह काम स्वच्छता निरीक्षक सचिन थावाईत के द्वारा गलत तरीके से कराया जा रहा था सुबह-सुबह 7:00 बजे के लगभग इसकी भरपाई उसी अधिकारी से वसूलना चाहिए जब 3 करोड़ 3:30 करोड़ की लागत से 1 जोन का टेंडर ठेकेदार के द्वारा लिया गया है तो उसमें शासकीय वाहन का उपयोग नहीं होना चाहिए*
कोरबा,
घंटाघर में ठेकेदार द्वारा लेबर लगाकर साफ सफाई की व्यवस्था करने की जवाबदारी है वहां नगर पालिका निगम के शासकीय वाहन डंपर और जेसीबी लगाकर साफ-सफाई किया जा रहा था जिसे तस्वीर के माध्यम से देख सकते हैं यह काम स्वच्छता निरीक्षक सचिन थावाईत के द्वारा गलत तरीके से कराया जा रहा था सुबह-सुबह 7:00 बजे के लगभग इसकी भरपाई अधिकारी से वसूलना चाहिए जब 3 करोड़ 3:30 करोड़ की लागत से 1 जोन का टेंडर ठेकेदार के द्वारा लिया गया है तो उसमें शासकीय वाहन का उपयोग नहीं होना चाहिए।
वही जो रवि शंकर शुक्ला नगर जोन से जितने भी कचरा निकाला जाता है उसे रेलवे स्टेशन के सामने फेंक दिया जाता है यह घोर लापरवाही किस श्रेणी में आता है जब बरबसपुर में कचरा डम्प करने के लिए एक निश्चित स्थान बनाया गया है तो सभी ठेकेदारों को वहां कचरा फेंकना चाहिए। जो कि ऐसा नहीं हो रहा है अलग-अलग क्षेत्र में ठेकेदार कचरा को फेंका जा रहा हैं।
वही जो शासकीय वाहन टिप्पर डंपर का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें न इंडिकेटर है ना लाइट है पूरी तरीके से डाला बॉडी सड़ चुका है जब सड़क में चलते हैं तो आधा मटेरियल सड़कों में गिरते हुए जाता है इस पर भी विभाग को संज्ञा लेने की आवश्यकता है अभी दो दिन पहले कलेक्टर एसपी नगर निगम आयुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटना के रोकथाम को लेकर कलेक्टर सभागार में बैठक आहूत किया गया था और कलेक्टर के द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे और शहर के बीचो-बीच नगर निगम के वाहनों में विभिन्न प्रकार की खामियां देखते ही नजर आ रही है जिसे नगर निगम को अति शीघ्र दूर करने की आवश्यकता है और पूरी तरह से मेंटेनेंस कर के वाहनों को सड़क में चलाने की आवश्यकता है हमारे सूत्र तो यह भी बताते हैं अधिकांश वाहनों का इंश्योरेंस नहीं है फिटनेस नहीं है इसको भी संज्ञान लेने की आवश्यकता है यह एक गंभीर विषय है कोई घटना दुर्घटना हो जाए उस समय वाहन चालक को दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है धन्यवाद











