HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देश में माय भारत युवा कार्यक्रम,अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता “युवा उड़ान नशा मुक्त भारत का निर्माण थीम” पर आयोजन किया गया*

कोरबा,

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देश में माय भारत युवा कार्यक्रम जिला कोरबा में दिनांक 27 जुलाई 2026 को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता “युवा उड़ान नशा मुक्त भारत का निर्माण थीम” पर आयोजन किया गया । जिसमें कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के बी.एड.प्रशिक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपने हिस्सेदारी दी। जिसमें कविता वाचन में नियति गुप्ता व निहाल राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मुस्कान कंवर गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया नारा व चित्रकला में एनम अंसारी ने अपनी सहभागिता दी । विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए जिला कोरबा को नशा मुक्ति करने का प्रण लिया कार्यक्रम की सहभागिता में महाविद्यालय के डॉ भारती कुलदीप ,डॉ रश्मि शुक्ला, व नितेश कुमार यादव के दिशा निर्देश मैं प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।