HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता पी.एन.एक्का ने निरीक्षण किया*

कोरबा आज का भारत न्यूज,

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का आज हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता पी.एन.एक्का ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, जलस्तर एवं जलाशय में पानी की आवक तथा गेटों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्तमान में बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जिनसे लगभग 49 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है।

जलाशय में पानी की लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

जलाशय में पानी की आवक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल प्रवाह की लगातार निगरानी की जा रही है।

आज 19/8/2026 को सुबह 7.00 बजे बांगो बांध का जल स्तर 358.29 मीटर (91.83%) है। जल स्तर पिछले 24 घंटे में 21 सेमी कम हुआ है।पिछले 24 घंटे में औसत इनफ्लो 29049 क्यूसेक तथा आउट फ्लो 43356 क्यूसिक रहा। अभी 11.55 बजे बांध में इनफ्लो 40434 क्यूसेक एवं आउट फ्लो 40434 क्यूसेक है। बांध में जल स्तर पिछले 5 घंटे से 358.29 मीटर पर स्थिर है।