*राठौर समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन समारोह सम्पन्न छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता चरण दास महंत हुए शामिल*
राठौर समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन समारोह सम्पन्न छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता चरण दास महान हुए शामिल
स्थान – वार्ड क्रमांक 13, बंधवापारा, सारागांव
सारागांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13, बंधवापारा में राठौर समाज सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समाज भवन निर्माण हेतु 9.76 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।
इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम आदरणीय डॉ. चरणदास महंत जी, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श छबिलाल सूर्यवंशी, दिलेश्वर राठौर भैया एवं पवन राठौर , प्रदेश अध्यक्ष राठौर समाज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि
डॉ. चरणदास महंत जी ने राठौर समाज सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु अपनी विधायक निधि से अतिरिक्त 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस महत्वपूर्ण घोषणा से समस्त समाजजनों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बना। विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य जन
डॉ. काशी प्रसाद राठौर चाचा जी
गुलजार सिंह — प्रतिनिधि, डॉ. चरणदास महंत
लोकेश राठौर — जिला पंचायत सदस्य
सूरज महंत — सारागांव के लाडले
इन सभी सम्माननीय व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके साथ ही रामबिलास राठौर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर (शहर), विजय (सोनू) राठौर , पार्षद एवं ठेकेदार, बलदाऊ राठौर, चित्रभान राठौर , शांति लाल राठौर , पुरुषोत्तम राठौर, मकसूदन राठौर, विकास राठौर गुरुजी, सहस राम कर्ष, सुनील राठौर, प्रमोद राठौर जी, लाला राठौर सहित नगर पंचायत सारागांव के समस्त पार्षदगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रीमती उज्ज्वला राठौर, श्रीमती ममता राठौर, पूजा, बिना राठौर, अम्बे राठौर तथा अज्जू, बल्लू, छोटू, पार्थ सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
समाज की एकता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह सामुदायिक भवन राठौर समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यह पहल समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता एवं भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हृदय से आभार एवं धन्यवाद
इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले परम आदरणीय डॉ. चरणदास महंत जी, समस्त अतिथिगण, जनप्रतिनिधिगण एवं उपस्थित समाजजनों का राठौर समाज की ओर से हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद।
जय राठौर समाज!
एकता • सम्मान • विकास










