HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*परसाभाटा बालको नगर साप्ताहिक बाजार की जर्जर स्थिति को लेकर प्रशासन की अनदेखी*

आक का भारत न्यूज,

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड पवन कुमार वर्मा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बालको स्थित परसाभाटा साप्ताहिक बाजार की स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है।

बाजार में लगी गुमटियों के शेड पूरी तरह से उखड़ चुके हैं और जगह-जगह से टूट-फूट गए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पिछले 2 वर्षों से लगातार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, इसके बावजूद आज तक एक भी गुमटी पर नया शेड नहीं लगाया गया है, जो कि प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

वर्तमान स्थिति इतनी खतरनाक हो चुकी है कि टूटे हुए शेड के लोहे के टुकड़े कभी भी उखड़कर किसी राहगीर या दुकानदार पर गिर सकते हैं, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका बनी हुई है।

यहाँ के दुकानदारों का कहना है कि वे नगर प्रशासन को नियमित रूप से अपना टैक्स अदा कर रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें कुछ भी प्राप्त नहीं हो रहा है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परसाभाटा साप्ताहिक बाजार की सभी गुमटियों के शेड का तत्काल निर्माण कराया जाए और दुकानदारों व आम जनता को सुरक्षित सुविधा उपलब्ध मिल सके