HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलदुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न,खेल के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु किकबाक्सिंग आवश्यक- केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,जिले के 25 विद्यालयों के 166 खिलाड़ी हुए शामिल*

कोरबा आज का भारत न्यूज,

*कोरबा जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन एवं सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी ने स्कूली खिलाड़ियों के लिए आयोजन*

खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त किकबाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में कोरबा जिला किकबाक्सिंग एसोसियेशन एवं सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जिले के स्कूली खिलाड़ियों के लिए चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 166 खिलाड़ीयो एवं 40 कोच,मैनेजर,ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की विधाओं पाइंट फाइटिंग, किक लाइट एवं म्यूजिकल फार्म्स की प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों के बालक बालिका खिलाड़ीयो विभिन्न वजन वर्गो में हिस्सा लिया।

*जिले के डी डी एम स्कूल के खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण, 23 रजत एवं 16 कांस्य सहित कुल 59 पदक जीतकर चैंपियनशिप में प्रथम स्थान तथा न्यू ईरा प्रोग्रेसिव स्कूल के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 6 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीतकर दूसरा एवं अग्रसेन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।*
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन रहे। अति विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत, विशिष्ट अतिथि एम आई सी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन,क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने उपस्थित खिलाड़ियों,अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में किकबॉक्सिंग खेल के साथ साथ आत्मरक्षा के लिए भी बहुत जरूरी है,उन्होंने सभी विजेताओं,उपविजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। सभी मंचासीन अतिथियों ने विजेता,उपविजेता टीमों को ट्राफी से पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू, मयंक डडसेना, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं रेफरी अंकुश लाल यादव, शुभम यादव,जुनैद आलम, रितेश साहा,सोमेश साहू, सुयश नामदेव, जगदीश यादव निर्णायक एवं लोकिता चौहान अभिलेख प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों की टीमो के साथ व्यायाम शिक्षक सुमित सिंह, संदीप मंडल, यश शर्मा, प्रेरणा मुनि,शुभम महापात्र एवं विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।
सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, संस्थापक तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, कोरबा जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, स्नेहा सिदार, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।