*राज्य परिषद बैठक में गूंजी कोरबा की आवाज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला कोरबा के जिला सचिव कॉमरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को रायपुर के होटल आल नियर में सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक आयोजित हुई*
कोरबा आज का भारत न्यूज,
राज्य परिषद बैठक में गूंजी कोरबा की आवाज
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला कोरबा के जिला सचिव कॉमरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को रायपुर के होटल आल नियर में सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कोरबा जिले से जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, हरिनाथ सिंह, सुनील सिंह, विजयलक्ष्मी चौहान और अनूप सिंह शामिल हुए।
बैठक में जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कोरबा जिले की ज्वलंत समस्याओं पर रिपोर्ट रखते हुए कहा कि –
1. कोरबा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है,
2. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पूरी तरह जर्जर और बदहाल हैं,
3. गरीबों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से चना नहीं मिल रहा है।
उन्होंने पार्टी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और जन-आंदोलनों की जानकारी भी परिषद के समक्ष रखी।
*राज्य सचिव कॉ. के. साजि* ने बैठक को संबोधित करते हुए देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से प्रकाश डाला और केंद्र व राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी की रणनीति व जन-संगठनों को मजबूत करने पर जोर दिया।
राज्य सह सचिव कॉ. फूल सिंह कचलाम ने कहा कि – आज देश और प्रदेश में फासीवादी सरकार द्वारा संविधान, लोकतंत्र, शिक्षा, चिकित्सा पर लगातार हमला किया जा रहा है। किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित, छात्र और नौजवान सभी पर हमला हो रहा है और जनता के वोट के अधिकार को खत्म किया जा रहा है। इन जन-विरोधी हमलों के खिलाफ CPI और उसके जनसंगठन AIYF – AISF पूरे देश में लगातार आंदोलनरत हैं।
बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष कॉ. लाखन सिंह ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और पार्टी फंड को मजबूत करने पर जोर दिया।










