HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली होली

0 कलेक्टर ने शांति और सौहार्द्र के साथ होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की
कोरबा। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टोरेट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रंगो के त्योहार होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर संजीव झा ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में स्व-सहायता समूह निर्मित प्राकृतिक गुलाल लगाया। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील के साथ सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, प्रदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर झा ने जिलेवासियों को भी रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली के अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर झा ने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्योहार है। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा, सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की।