HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

घरेलू विवाद को लेकर महिला ने किया जहर सेवन, मौत

कोरबा। जहर सेवन के मामले में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। 10 दिन पहले जहर सेवन करने उसे अस्पताल दाखिल कराया गया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के 10वें दिन उसकी मौत हो गई।
बांगो थानांतर्गत ग्राम सिरकीकला निवासी छतकुंवर बाई (43) पति फिरत लाल 10 दिन पूर्व घर में कुछ विवाद होने पर परिवार के सदस्यों के इधर-उधर होते ही घर में रखी कीटनाशक जहरीली दवा का सेवन कर लिया। अचानक दोपहर को उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उसे तत्काल परिजनों ने उसी दिन पोड़ी उपरोड़ा सीएचसी ले गए। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर कटघोरा सीएचसी उसे रेफर किया गया। बताया जाता है कि कटघोरा सीएचसी में भी उसकी हालत गंभीर होने पर वहां से कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उसका उपचार जारी था। इसी बीच जहर सेवन के 10वें दिन शनिवार की सुबह 11 बजे के लगभग उसकी मौत हो गई।