HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल किया गया स्थापित

0 नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे कार्य करने हेतु विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में निर्वाचन 2023 निष्पक्ष संपादन हेतु निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल तथा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत सरोज महिलांगे डिप्टी कलेक्टर कोरबा को प्रभारी अधिकारी व पी.आर. महादेवा जिला कोषालय अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उपरोक्त प्रभारियों के अधीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर 24 घंटे कार्य करने हेतु विभिन्न पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
नियंत्रण कक्ष में प्रात: 6 से दोपहर 2 बजे तक कार्य करने हेतु विनय साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा कोरबा, नितिन बरेठ सहायक ग्रेड-3 कार्यालय जनपद पंचायत पाली, सुखी राम पटेल भृत्य कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोरबा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक कार्य करने हेतु संजय वस्त्राकर सहायक ग्रेड-2 कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी, अनिल कुमार साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी कोरबा, विवेक सिंह धु्रव भृत्य कार्यालय उप पंजीयक कोरबा एवं रात्रि 10 से प्रात: 6 बजे तक कार्य करने हेतु हरीश लाल डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा, निलेश्वर प्रसाद सहायक ग्रेड-3 कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी कोरबा तथा हरिशंकर कंवर भृत्य कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।