HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण व सामग्री वापस लेने का दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए शनिवार को जिला पंचायत के सभागार में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी के प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर एम.एम. जोशी ने कहा कि मतदान दल के सदस्यों का ड्यूटी आदेश देखकर, सत्यापन करके ही उन्हें मतदान सामग्री दी जाए। उन्होंने मतदान सामग्री में व्हीव्हीपेट, ईवीएम, रिजर्व ईवीएम, व्हीव्हीपेट बैटरी बस्ता आदि सामग्री सूची सहित दी जाये तथा मिलान करके वापस सामग्री ली जाये।


मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को वितरण की जाने वाली सामग्री के विषय स्पष्ट जानकारी नाम सहित होना चाहिए। इसके साथ ही दलीय भावना से इस महत्वपूर्ण कार्य का संपादन करना चाहिए। मतदान सामग्री वितरण दल में सात सदस्य रहेंगे। सभी सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन धैर्य पूर्वक करें।