HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस

0 जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में हुई पदाधिकारियों की बैठक
0 पाली-तानाखार, कटघोरा व रामपुर विधानसभा चुनाव की समीक्षा
कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा विधानसभा का चुनावी समीक्षा की गई। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने रामपुर में कांग्रेस की जीत का श्रेय रामपुर क्षेत्र के जनता और मतदाताओं को देते हुए कहा कि रामपुर में मुझे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी समाजों का भरपूर समर्थन मिला। मुझे 93647 मत मिले और 22859 मतों से जीत दर्ज करने में सफलता मिली। कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है, लेकिन चुनाव के परिणाम आने के बाद जिन-जिन कारणों से हार हुई, उन कमियों को आने वाले समय में दूर करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में एकजुटता के साथ जुट जाना होगा। पाली-तानाखार क्षेत्र से आये वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमार महंत ने कहा कि पाली-तानाखार क्षेत्र को कांग्रेस के गढ़ के रूप में जाना जाता है। इसके बावजूद यहां से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा जो दुखद है। चुनाव के दौरान जो-जो कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज रहे और विरोध में कार्य किये उनके स्थान पर नये युवा चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने भी सुझाव दिया।
बैठक में कांग्रेस स्थापना दिवस के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 138 वर्ष पूरे कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस है। 28 दिसंबर को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय सहित सभी वार्ड व मतदान केंद्रों में प्रात: 9 बजे पार्टी का झंडा फहराते हुए हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया जावेगा। ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत ने बताया कि कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, कांग्रेस की योजनाएं आदि विषयों पर प्रकाश डाला जाये तथा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसियों को आमंत्रित किया जाए। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी कांग्रेसियों को बेहतर भारत के लिए दान करना है, जिसके तहत ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान शुभारंभ किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यालय में अपना योगदान दे सकेंगे तथा घर-घर जा कर भी कांग्रेसियों के साथ-साथ आमजनों का योगदान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बेहतर भारत के लिए दान अभियान के तहत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन ने 138, 1380, एवं 138000 रुपये का योगदान सुनिश्चित किया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभा सिंह तंवर ने बताया कि 28 दिसंबर को पार्टी की 138वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागपुर में हैं तैयार हम के तहत मेगा रैली होगी जिसमें देश भर से 5 लाख से अधिक कांग्रेस नेता भाग लेंगे। कोरबा जिले से भी सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी रैली में हिस्सा लेने नागपुर जा रहे है।
बैठक में तनवीर अहमद, समरन सिंह कंवर, तैयन भाई प्रभारी, दौलत राम राठिया, राजू खत्री, अमरनाथ कैवर्त, रश्मि सिंह, संतोष राठौर, लक्ष्मी देवांगन, गोरेलाल यादव, राजेंद्र तिवारी, दुर्गा महतो, महेंद्र सिंह चौहान, सीताराम चौहान, बद्री किरण, देवीदयाल सोनी, बसंत चन्द्रा, रोपा तिर्की, अनुज जायसवाल, कृपाराम साहू, प्रदीप जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, गीता महंत, रामगोपाल यादव, राकेश पंकज, अमित सिंह, पुष्पा पात्रे, महेंद्र निर्मलकर, रमेश नवरंग, इकबाल कुरैशी, क्रांति सोनी, द्रोपति तिवारी, श्यामा प्रजापति, मनीषा अग्रवाल, त्रिवेणी मिरी, पुष्पा यादव, मधु सिंह, संजू अग्रवाल, राजेश यादव, कमलेश गर्ग, पवन विश्वकर्मा, आरिफ खान, विनय उपाध्याय, अर्जुन कंवर, फैयाज अंसारी, तारकेश्वरी मिश्रा, लखन लाल सहिस, रमेश कुमार, चंद्रहास राठौर, राजकुमार, मनबोध चौहान, रामचरण, लक्ष्मण लहरे, फिरोज अनंत, छतरा जांगड़े, आबिद अख्तर, बुद्धेश्वर प्रसाद, व्यास राम साहू, ओंकार महंत, नंद किशोर, अजीत बर्मन, नरोत्तम दास, डॉ. ओम प्रकाश, संतोषी महंत, रोशन जायसवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।