गांधी चौक में महापौर राजकिशोर प्रसाद करेंगे ध्वजारोहण
कोरबा। भारतीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जनवरी को प्रात: 8 बजे गांधी चौक कोरबा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी देते जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि महापौर राजकिशोर प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मनाया जावेगा। समारोह में जिला कांग्रेस परिवार, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, आईटी सेल, एनएसयूआई, पार्षद सहित समस्त कांग्रेस परिवार को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया गया है।