भारत जोड़ो न्याय यात्रा : रामपुर, कटघोरा व कोरबा विधानसभा की बैठक 6 फरवरी को
कोरबा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कोरबा आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं का बैठकों का दौर चल रहा है। छग प्रभारी सचिन पायलट के कोरबा आने के बाद से प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल लगातार बैठक ले रहे हैं तथा अलग-अलग कमेटी बनाकर कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
इसी तारतम्य में 6 फरवरी को दोपहर 3 बजे तिलकेजा समरसता भवन में रामपुर विधानसभा की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल लेंगे। वहीं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की बैठक पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर कटघोरा बालाजी ऑटोमोबाइल के पास प्रात: 11 बजे बैठक लेंगे। उधर कोरबा विधानसभा की बैठक महापौर राजकिशोर प्रसाद जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में संध्या 4 बजे लेंगे। यह जानकारी सुरेश कुमार अग्रवाल कार्यालय महामंत्री दी है।