*51 हजार पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया सिंचाई कॉलोनी रामपुर में इस महान पुनीत काम में रामपुर सिंचाई कॉलोनी के महिला, बच्चे, बुजुर्ग, सभी ने अपनी बराबर की हिस्सेदारी प्रदान करने के लिए छोटा-छोटा एवं बड़ा शिवलिंग बनाकर महान कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए*
51 हजार पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया सिंचाई कॉलोनी रामपुर में इस महान पुनीत काम में रामपुर सिंचाई कॉलोनी के महिला, बच्चे, बुजुर्ग, सभी ने अपनी बराबर की हिस्सेदारी प्रदान करने के लिए छोटा-छोटा एवं बड़ा शिवलिंग बनाकर महान कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए।
*अकाल मृत्यु वह मरे जो कर्म करे चंडाल का काल उसका क्या करें जो भक्त हो महाकाल का*
पिछले वर्ष घंटाघर में आयोजन किया गया था इस बार रामपुर सिंचाई कॉलोनी दुर्गा पंडाल ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया है पूर्व वर्ष के भांति इस वर्ष भी जन कल्याणार्थ हेतु कोरबा जिले में सिंहस्थ पावन पवित्र पर्व पर शुभ मासोत्तमे माघ मासे कृष्ण पक्ष शुभ त्रयोदशी तिथौ मूल नक्षत्रे शुभ हर्षण योग धनु राशि स्थित चंद्रमा सोम प्रदोष शुभ मुहूर्त 27, 01,2025 को पवित्र पावन मास शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की महान कृपा से श्री संवत 2081 शंक 1946 सौम्यायन,याम्योत्तर शिशिर ऋतु मैन कृष्ण पक्ष सोमवार को
51 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं अभिषेक पूजन पाठ हवन, जलाभिषेक दुग्धाभिषेक, मधुरस अभिषेक गणना रस अभिषेक तिल से अभिषेक रुद्राभिषेक, भोलेनाथ का अभिषेक करने से सुख, शांति समृद्धि, कालषर्प दोष, भाई का विनाश, अकाल मृत्यु पर विजय प्राप्त होती है।
मंत्रौ के साथ आचार्य एवं पंडितों द्वारा मंत्रोचार का निरंतर जाप करते रहे इस पूजन कार्य में हजारों श्रद्धालुओं ने महान पुण्य काम में भाग लिए। इस महान कार्य का प्रमुख उद्देश्य विश्व कल्याण एवं भारत देश में सुख- शांति देश की प्रगति मुख्य उद्देश्य रहा है।
इसमें मुख्य रूप से व्यवस्थापक पंडित विष्णु कांत मिश्रा जी, आचार्य ज्योतिषी पंडित प्रदीप जी महाराज, आचार्य ज्योतिषाचार्य वेदाचार्य पंडित ऋषि तिवारी, पंडित अश्विनी प्रसाद तिवारी जी, कैलाश शास्त्री जी, आचार्य विष्णु कांत मिश्रा जी, आचार्य तरूणेन्द्र शुक्ला जी, महाराज आचार्य रमेश दुबे जी, बहन सोभा चंद्रा जी हमारे विशेष सहयोगी पालूराम साहू, अजय कुमार गोंड, खगेश देवांगन विशेष सहयोगी एवं समस्त रामपुर सिंचाई कॉलोनीवासियों का भरपूर सहयोग प्रदान हुआ ।धन्यवाद