HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*कोरबा भाजपा कार्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को, रायपुर में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रिमंडल एवं संगठन को दिया गया आमंत्रण पत्र संगठन की अगुवाई कोरबा भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा किया गया*

कोरबा।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कोरबा के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम (दिनांक 2 फरवरी) को लेकर आज रायपुर में उच्चस्तरीय सौजन्य भेंट की गई। उद्योग मंत्री  लखन देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी ने मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव , उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा , वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पर्यटन मंत्री अग्रवाल एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों से भेंट मुलाकात कर उन्हें सादर आमंत्रित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रीमंडल ने आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

इसके पश्चात रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष  राम गर्ग , प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू सहित अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से भी सौजन्य भेंट कर भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम में सहभागिता का आश्वासन देते हुए आमंत्रण स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को प्रस्तावित यह भूमिपूजन कार्यक्रम कोरबा में संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन भाजपा संगठन के विस्तार और जनहितकारी गतिविधियों को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक क्षण सिद्ध होगा।