*छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम, भाजपा ने मनाया ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस*
कोरबा,
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के जन्मदिवस को पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले भर में जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिन को यादगार बना दिया गया।
*सेवा के रंग में रंगा कोरबा*
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, जरूरतमंदों को राशन सामग्री प्रदान, तालाबों की साफ-सफाई, महतारी सम्मान समारोह, विभिन्न सामाजिक वर्गों का सम्मान तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्ज्वलन व प्रसादी वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य संपन्न किए गए। जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जनकल्याण की भावना को साकार रूप दिया।
*हर मंडल व मोर्चा सक्रिय, सेवा का संदेश प्रभावी*
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दोहरा रहा है। जिनमें महिला मोर्चा वृक्षारोपण अभियान, किसान मोर्चा कृषकों का सम्मान, जनजाति मोर्चा फल वितरण, अनुसूचित जाति मोर्चा स्वच्छता अभियान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्रमिक सम्मान, युवा मोर्चा हितग्राही सम्मान एवं महतारी वंदन, इसी प्रकार सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के कार्य किये गये।
* मुख्यमंत्री सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं – गोपाल मोदी*
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, ‘महतारी वंदन’ योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह की सहायता तथा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भाजपा परिवार जिला कोरबा की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मनाया गया यह आयोजन कोरबा जिले में जनसेवा के एक नए उत्साह का संदेश दे गया।
*अर्जुन गुप्ता*
जिला मीडिया प्रभारी












