HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुर

*जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी*

 

*जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक*

कोरबा,जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसमें वनमंडल कोरबा एवं कटघोरा अंतर्गत विभागीय एवं कैम्पा मद के कार्यों की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग के निर्माण एवं संधारण कार्यों की प्रगति, शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषि विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

सभी संबंधित सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है ।