HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुर

*मोर-गांव-मोर-पानी” के तहत नवा तरिया निर्माण हेतु बनाई गई कार्ययोजन, ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस*

*ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस*

*“मोर-गांव-मोर-पानी” के तहत नवा तरिया निर्माण हेतु बनाई गई कार्ययोजना*

*क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली का बताया गया महत्व*

*आवास पूर्ण करने के लिए किया गया प्रेरित*

कोरबा,  शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिले की ग्राम पंचायतों में 07 अप्रैल को चांवल महोत्सव पर “रोजगार दिवस” के साथ “आवास दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यापक गतिविधियां संचालित की गईं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) सहित विभिन्न आवास योजनाओं के तहत स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। हितग्राहियों को अब तक प्राप्त राशि की जानकारी प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा सभी स्वीकृत आवासों को अधिकतम 90 दिनों में पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग ने सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक माह की 7 तारीख को नियमित रूप से रोजगार दिवस आयोजित किया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

*मनरेगा एवं जल संरक्षण को मिला बढ़ावा*
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। “मोर-गांव-मोर-पानी” अभियान अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” के तहत सभी सीएलएफ क्षेत्रों में नवा तरिया निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन कर आगामी दो माह में कार्य पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाई गई।

*आजीविका गतिविधियों को मिला प्रोत्साहन*
स्व-सहायता समूह की महिलाओं को निर्माण सामग्री की आपूर्ति एवं अन्य आयवर्धन गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही, आजीविका डबरी के माध्यम से आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई तथा नागरिक सूचना पटल पर समूह से जुड़ी महिला सदस्यों के नाम अंकित करने के निर्देश दिए गए।

*तकनीकी नवाचार के रूप में क्यूआर कोड का उपयोग*
रोजगार सह आवास दिवस में महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के उपयोग एवं उसके महत्व की जानकारी दी गई। अमृत सरोवरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

*युवाओं की सहभागिता से जल संरक्षण को बढ़ावा*
जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाते हुए स्लोगन, नारे एवं जिंगल के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता पर भी जोर दिया गया।

रोजगार सह आवास दिवस में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मनरेगा हितग्राही, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।