HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
अम्बिकापुरकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़दुर्गबस्तरबिलासपुररायपुरविशेष समाचार

*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने कहा कि लोग पुलिस एवं डॉक्टर के पास मजबूरी में आते हैं उनकी बातो को सुना हमारी पहली प्राथमिक ड्यूटी है कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण का समापन में हुए शामिल हुए*

कोरबा,
♦️ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

*पुलिस महानिरीक्षक के निरीक्षण दौरान मुख्य बिंदु –*
• 📍 पुलिस लाइन कोरबा में परेड निरीक्षण
• 📍 बालको थाना का सघन निरीक्षण
• 🕒 लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
• 📱 ‘सशक्त ऐप’ एवं ‘अनुभव QR कोड’ के माध्यम से नागरिक फीडबैक पर जोर
• 🏆 उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिलासपुर रेंज,  रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (आईपीएस) द्वारा पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया एवं परेड निरीक्षण की समस्त कार्यवाही का नेतृत्व किया गया।

पुलिस लाइन कोरबा स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित परेड में पाँच टोलियों में अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए, जिसमें जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। परेड में सभी का टर्नआउट उत्कृष्ट रहा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 17 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं प्रशंसित किया गया।

परेड निरीक्षण उपरांत जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के लिए पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां अधिकारी कर्मचारियों ने अपने समस्याओं से पुलिस महानिरीक्षक महोदय को अवगत कराया तथा पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा तुरंत उनका समाधान किया गया। बाद इसके पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल सामग्री का अवलोकन किया गया तथा एमटी शाखा, आर्म्स शाखा एवं कैंटीन का निरीक्षण किया गया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत सभागार में राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, गंभीर मामलों का पर्यवेक्षण कोर्ट आर्डर प्रोसीडिंग्स खत्म होते तक करना, अनुभव QR कोड के द्वारा लोगों से फीडबैक लेना, दो पहिया वाहन की रिकवरी हेतु सशक्त ऐप का प्रयोग, प्राथमिक एवं विभागीय जांच से संबंधित, ऑपरेशन तलाश के गुम इंसान की दस्तयाबी, अपराध निकाल एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।

*बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई–*
• लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण
• बीट प्रणाली का सुदृढ़ीकरण
• शस्त्रागार भवन का लोकार्पण
• अपराध निकाल
•ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसान की दस्तयाबी करना
•अनुभव QR कोड के द्वारा लोगों से फीडबैक लेना

इसके उपरांत बालको थाना का सघन निरीक्षण किया गया, जिसमें मलखाना एवं रिकॉर्ड रूम का सही रख रखाव , पुराने माल का डिस्पोजल, बीट प्रणाली को आरक्षक स्तर पर ले जाना, समंस एवं वारंट की तामिली , सीसीटीएनएस संबंधित, सभी रजिस्टर संधारण, पेट्रोलिंग की कार्य कुशलता, रोजनामचा की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।*

*”आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी” 🚔*