HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

*नवीन पटेल ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से किया सौजन्य मुलाकात कोरबा के राजनीति के संबंध में भी हुई विस्तार से चर्चा*

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री डॉ रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री अजय जामवाल व बिलासपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरुण साव छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय पवन साय छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदरणीय भूपेंद्र सवन्नी छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री अनुराग सिंह देव से सौजन्य मुलाकात कर स्वागत अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महामंत्री नवीन पटेल ने एवं जिला कोरबा की राजनीतिक हलचलों के विषयों पर विस्तार से चर्चा किया।

इस अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कोरबा के जिला संयोजक सतीश झा उपस्थित रहे।