*केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाइए,छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए हम बैठे हैं उनको सही जगह में पहुंचाया जाएगा*
कोरबा। उर्जा नगरी काले हीरे की धरती कोरबा इंदिरा गांधी स्टेडियम टीपी नगर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस शासित राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। इसी साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव व साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरे जोश खरोश के साथ अपने अपने विधानसभा लोकसभा क्षेत्र में जुट जाने को कहा। छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनाने आव्हान किया। इसके लिए मंच से ही हाथ ऊपर कर और मुट्ठी बांधकर संकल्प लेने को कहा। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने जनसभा में लोगों की उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के राज में छत्तीसगढ़ में अनेकों विकास कार्य हुए। प्रधानमंत्री ने जनता के विकास के लिए जो पैसा केंद्र सरकार से भैजा है वो कहां गया। इसके बाद अमित शाह जनसभा में उपस्थित लोगों से पूछते हैं कि क्या वे जानना चाहते हैं कि यह पैसा कहां गया? इस पर लोगों की हां के बाद अमित शाह कहते हैं कि ये देखना है तो अपने गांव में किसी कांग्रेसी के घर देख लेना। कभी स्कूटी से चलने वाले लग्जरी ओडी कारों में चल रहे हैं।
विकास का सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अब वक्त आ गया है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन करने इस बार के चुनाव में कमल के बटन को दबाएं। बाकी जो अभी की कांग्रेस शासित सरकार में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसके पाई-पाई का हिसाब करने केन्द्र नई दिल्ली में भाजपा की सरकार बैठी हुई है। जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने केन्द्र की योजनाओं को भी गिनाया। जनसभा के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन, प्रतिपक्ष के नेता नारायण चंदेल, कैबिनेट मंत्री रेणुका सिंह सभा सदस्य सुश्री सरोज पांडे सांसद गोमती पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन जिलाध्यक्ष राजीव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चवलानी पूर्व महापौर योगेश लांबा पूर्व, महामंत्री नवीन, पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी, नेता वरिष्ठ भाजपा नेता विकास महतो, ज्योति नंद दुबे समेत भाजपा के सांसद, विधायक मौजूद रहे। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामाला फुल पहनाकर किया जोरदार स्वागत,देश के गृहमंत्री अमित शाह के कोरबा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इंदिरा स्टेडियम परिसर में ही बनाए गए सभास्थल के पास उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां पर प्रदेश व जिले के अनेक पदाधिकारी उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे सभास्थल पहुंचे। महामाला से भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जनसभा में खासी भीड़ उमड़ी है। जिनमें अमित शाह के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखे। तय समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे गृहमंत्री शाह के मंच पर पहुंचते ही जनसभा में मोदी-मोदी के नारे लगने शुरू हो गए। गृहमंत्री ने जनसभा में उपस्थित लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन स्वीकार किया।
मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया! वह इंदिरा स्टेडियम सभा स्थल से सीधा वे पंचवटी विश्राम गृह मैं संगठन के द्वारा बैठक में भाग लिए और संबोधित किए इसके तत्पश्चात वहां से वे रायपुर के लिए रवाना हो गए बैठक में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी उपस्थित थे!