HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

फंदे पर लटकी मिली एसईसीएल कर्मी की लाश

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुचेना से लगभग 2 किलोमीटर दूर दादरखार के खेत में लगे परसा के पेड़ के टहनी पर ग्राम कुचेना निवासी सुरेंद्र कंवर (45) की लाश लटकी मिली है। वह एसईसीएल गेवरा में पदस्थ था। उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची और मर्ग कायम जांच में जुट गई। मौके पर पंहुचे नवपदस्थ कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। जांच उपरांत ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्टीकरण दिया जा सकेगा। मृतक के भाई ने बताया कि सुरेंद्र शराब पीने का आदी था। जब भी वेतन मिलता तो वह घर नहीं आता था। उसकी दीमागी हालत भी ठीक नहीं थी।