HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

तीसरे दिन भी होती रही बूंदाबांदी, गिरा तापमान

कोरबा। जिले में तीसरे दिन भी सुबह से बदली छाने के साथ ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार रात में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। 3 दिन के भीतर तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री कम हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई थी। मौसम में बदलाव आने के साथ ही गुरुवार को 1 घंटे तक हल्की बारिश हुई थी। शुक्रवार को हल्के बादल छाने के बाद दोपहर में धूप निकली। शाम को बदली से ऐसा लग रहा था कि तेज बारिश होगी, लेकिन हल्की बूंदाबांदी ही हुई। शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ और बूंदाबांदी घंटों होती रही। पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से अगले 2 दिन तक तापमान में गिरावट आएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक संजय भेलावे का कहना है कि गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।