HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News
कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक 2 फरवरी को

कोरबा। एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, डॉ. शिव डहरिया, सांसद ज्योत्सना महंत, नोबेल वर्मा विधायक, यू.डी. मिंज, विधायक फूल सिंह राठिया, पुरुषोत्तम कंवर, शिवकला कंवर, दुलेश्वरी सिदार, रतन मित्तल, नीलम देवांगन सहित अनेक कांग्रेस नेता 2 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को रात्रि 8 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में बैठक लेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन के लिए उक्त बैठक आहूत की गई है। उन्होंने बताया कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का प्रथम कोरबा आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जावेगा।
उन्होंने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य, अध्यक्ष, महापौर, सभापति आदि के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।