*जगदीश प्रसाद खरे को जिला संयोजक, शिक्षा विभाग के तरुण सिंह राठौर को उप जिला संयोजक और ओम प्रकाश बघेल को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया, इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय को संगठन का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया*
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा में कर्मचारी हितों के लिए सतत संघर्षरत कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने 5 जनवरी 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
नई घोषणा के तहत राजस्व विभाग के जगदीश प्रसाद खरे को जिला संयोजक, शिक्षा विभाग के तरुण सिंह राठौर को उप जिला संयोजक और ओम प्रकाश बघेल को जिला महासचिव का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय को संगठन का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इनमें फेडरेशन के पूर्व संरक्षक प्यारेलाल चौधरी, पेंशनर फोरम कोरबा के संयोजक एस. के. द्विवेदी, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सुरेश वस्त्रकार, शिक्षक संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया, अशोक कश्यप, विनय सोनवानी, कुमुद डहरिया और टी. आर. कुर्रे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में फेडरेशन कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा, लंबित मांगों के समाधान और संगठन के विस्तार की दिशा में और अधिक मजबूती से काम करेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।






