*आने वाले दिनों में इस आम बजट का कार्य धरातल में नजर आएगा जिससे चारों ओर विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी जो सशक्त भारत निर्माण को दर्शाता है,विकास और सामाजिक संतुलन का बजट, नए भारत और विकसित विजन की मजबूत नींव: कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत*
कोरबा, महापौर संजू देवी राजपूत
कोरबा. नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना करते हुए इसे विकास और सामाजिक संतुलन का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवा केंद्र में हैं। यह बजट समावेशी सोच को दर्शाता है और जनहित को प्राथमिकता देता है।
महापौर ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बढ़ा हुआ फोकस आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा। ग्रामीण एवं शहरी सड़कों, रेलवे, शहरी सुविधाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी में किए गए निवेश से न केवल विकास की गति तेज होगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों से उपभोग बढ़ेगा, जिससे बाजार में मांग मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं किसानों के हित में की गई घोषणाएं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाएंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी। स्टार्टअप और MSME सेक्टर के लिए घोषित प्रोत्साहन आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।
डिजिटल इंडिया, ग्रीन एनर्जी और शहरी विकास से जुड़े कदमों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक आधारित सेवाओं और स्मार्ट शहरों की दिशा में उठाए गए कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेंगे।
छत्तीसगढ़ को माइनिंग कॉरिडोर की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर ने कहा कि इससे राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह कदम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला साबित होगा।
अंत में उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट विकास, रोजगार और सामाजिक संतुलन का बजट है, जो देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और एक सशक्त, समृद्ध भारत की मजबूत नींव रखेगा।
आने वाले दिनों में इस आम बजट का कार्य धरातल में नजर आएगा जिससे चारों ओर विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी जो सशक्त भारत निर्माण को दर्शाता है धन्यवाद


