HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

*श्रीमद्भागवत के छठवें दिन रुकमणी विवाह प्रसंग के दौरान वृंदावन के वेदाचार्य श्री विनयकांत त्रिपाठीजी ने बताया कि हिंदुत्व की प्रत्येक क्रिया के पीछे हमारे पूर्वजों की गहरी खगोलीय घटनाओं की सटीक गणना होती है*

हिंदुत्व संस्कार सटीक वैज्ञानिक आधार – विनयकांत

मंढोलीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत के छठवें दिन रुकमणी विवाह प्रसंग के दौरान वृंदावन के वेदाचार्य श्री विनयकांत त्रिपाठीजी ने बताया कि हिंदुत्व की प्रत्येक क्रिया के पीछे हमारे पूर्वजों की गहरी खगोलीय घटनाओं की सटीक गणना होती है। किसी भी शुभकार्य के पूर्व संकल्प लेना यथा जम्बूद्वीपे भारतखंडे आर्यवर्ते अमरकंटक क्षेत्रे बिलासपुर नगरान्तर्गत झुलेलाल मंगल स्थाने गर्ग गोत्रस्य मंढोलीवाल परिवार का अर्थ हुआ कि बम्हाण्ड के इस निश्चित स्थान से निश्चित कार्य के सफल करने हेतु परमपिता परमेश्वर से निवेदन किया जाता है। जैसे कम्प्यूटर के किसी विशेष ड्राइव के विशेष फोल्डर में स्थित फाईल तक जाने के लिए हमे पाथ का चयन करना होता है। उन्होंने ही ही हिंदुत्व के सर्वे भवन्तु सुखिनः सिद्धान्त को प्रतिपादित करते हुए देवनागरी लिपि, सप्ताह के दिन, मास, राशि के वैज्ञानिक कारणों को स्पष्ट किया।
उन्होंने हिंदुत्व के प्रसार प्रचार करने पर जोर देते हुए आग्रह व्रत अभियान को मजबूत करने पर जोर देते हुए उपस्थित जन समूह को हॉल में तथा ऑन लाईन पूरे देश मे आग्रह व्रत दिलवाया। आज रुकमणी विवाह के दौरान महारास का आयोजन वृंदावन की टीम ने किया। मंढोली वाल परिवार की तरफ से ललित अग्रवाल ने कल सुदामा चरित्र व भागवत के विश्राम दिन सभी को दोपहर 3 बजे आने का आग्रह किया है। आज कार्यक्रम में बिलासपुर के प्रख्यात कर्मकांडी ब्राह्मण पंडित सुनील शुक्ला जी, विश्व हिंदू के संदीप गुप्ता, सतविंदर सिंह, राजेश वर्मा, लक्ष्मण खेड़िया, प्रदीप पूरी, संतोष अग्रवाल सहित अनेक विशिष्ट सम्मानित विशेष रूप से उपस्थित हुये। आज व्यासपीठाचर्य ने हिंदू तिथिनुसार श्री ललित अग्रवाल एवं अंग्रजी तिथिनुसार श्रीमती कविता अग्रवाल को जन्मोत्सव की बधाई दी।