HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

15 मार्च तक चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

कोरबा। महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम की ओर से 15 मार्च तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत सडक, नाली, नाला, सार्वजनिक स्थल के विशेष साफ-सफाई कार्यों के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तथा प्राप्त शिकायतों को त्वरित निराकरण किया जाएगा। 20 फरवरी से अभियान की शुरुआत की गई है। निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने निर्देशों के परिपालन में विशेष सफाई अभियान के लिए वार्डवार नोडल व सहायक नोडल नियुक्त करते हुए निर्धारित कार्ययोजना अनुसार अभियान संचालन करने कहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 व 21 फरवरी को वार्ड क्र. 01, 02, 17, 23, 34, 43, 54, 63 में अभियान संचालित किया गया। इसी प्रकार 22 व 23 फरवरी को वार्ड क्र. 04, 03, 18, 24, 35, 44, 56 व 64 में अभियान संचालित होगा। 24 फरवरी व 25 फरवरी को वार्ड क्र. 05, 13, 20, 25, 36, 45, 57, 65 में अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 27 व 28 फरवरी को वार्ड क्र. 06, 14, 21, 26, 37, 46, 58 व 66 में अभियान चलेगा। 1 व 2 मार्च को वार्ड क्र. 07, 15, 22, 27, 39, 47, 59, 67 में अभियान संचालित होगा। 3 व 4 मार्च को वार्ड क्र. 08, 16, 28, 27 व 40 में अभियान चलेगा। 6 व 7 मार्च को वार्ड क्र. 09, 29, 30, 41, 47, 59, 67 तथा 9 व 10 मार्च को वार्ड क्र. 10, 31, 42, 48, 60 में अभियान चलाया जाएगा। 11 से 13 मार्च तक वार्ड क्र. 11, 32, 52, 61 में अभियान चलेगा तथा 14 व 15 मार्च को वार्ड क्र. 12, 33, 53 व 62 में अभियान संचालित होगा।
0 आठ वार्डो में चला विशेष सफाई अभियान
20 व 21 फरवरी को निगम के सभी 8 जोन के 8 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इन दो दिन में वार्ड क्र. 1, 2, 17, 23, 34, 43, 54 व 63 में अभियान चलाते हुए वार्डों की सड़कों, नालियों, नालों, सार्वजनिक स्थलों आदि में विशेष सफाई कार्य कराए गए। उत्सर्जित अपशिष्ट त्वरित परिवहन करने के साथ ही कीटनाशक दवाओं ब्लीचिंग व लाव्रा मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव किया गया। साथ ही आमनागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया गया।