HO – TP Nagar Korba(CG)

finalLogo
Breaking News

बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शनिवार को

कोरबा। जिला कांग्रसे कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 मार्च 2024 शनिवार को दोपहर 1 बजे मुड़ापार बाजार के पास देश के बढ़ती मंहगाई जैसे खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी आदि के कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पूर्व एल्डरमैन, इंटक, पार्षद प्रत्याशी, जनप्रतिनिधि सहित जोन, वार्ड एवं बूथ कमेटी के सदस्यों को समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।